सोनीपत। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP के कुशल मार्गदर्शन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से सहायक पुलिस आयुक्त (शहर-2) सोनीपत निधि नैन HPS ने थाना शहर सोनीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान थाना शहर सोनीपत के थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें तथा उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित थाना पुलिस या डायल 112 पर दी जाए।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संवेदनशील सार्वजनिक स्थान हैं, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। कर्मचारियों का समय-समय पर सत्यापन कराया जाए तथा रात के समय विशेष सतर्कता बरती जाए। नकदी के सुरक्षित रख-रखाव एवं बैंक में जमा कराने के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने भी पेट्रोल पंप संचालकों से पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत सूचना देने तथा सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो बिना देर किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 20 लोग और 22 फर्म बनाए गए आरोपी, ACB/EOW ने किए कई बड़े खुलासे
- ‘बाबा के सुशासन’ ने मार डाला! कागजों में मरा किसान, पेंशन और सम्मान निधि बंद, अब जीवित होने का सबूत लेकर भटक रहा पीड़ित
- MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला: सहायक ग्रेड-3 के लिए CPCT स्कोर कार्ड से राहत, लेकिन ये शर्तें रहेंगी अनिवार्य
- Jharkhand News: CCL कार्यालय अधीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाइक की डिक्की से बरामद हुई रकम
- Jharkhand BJP: 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे शिरकत

