सोनीपत: दोस्तों के सामने रेलवे स्टेशन पर स्टंट दिखाने का जुनून एक पॉलिटेक्निक छात्र को भारी पड़ गया। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर स्टंट करने के दौरान छात्र ऊपर से गुजर रही ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और डिब्बे से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हर्षित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ किसी काम से सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के सामने स्टंट करने के लिए वह रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। उसे अंदाजा नहीं था कि मालगाड़ी के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन कितनी खतरनाक है।
डिब्बे की छत पर पहुंचते ही हर्षित ओएचई तार के संपर्क में आ गया। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आते ही वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत सोनीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
सोनीपत जीआरपी के जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि हादसे में हर्षित गंभीर रूप से झुलसा है। उसकी पहचान सोनीपत पॉलिटेक्निक के छात्र के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- गुरुग्राम में बस की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के 2 टुकड़े! बस में सवार थे 40 यात्री, मौके पर मची अफरा-तफरी
- मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन : सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में विकसित होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, 500 करोड़ रुपए की मिशन निधि प्रस्तावित
- अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 41 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या यह भी SIR का नतीजा?
- MP में यहां हिंसक झड़प: जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया में कमेंट को लेकर उपजा विवाद
- IMF ने भारत की GDP ग्रोथ 7% रहने का जताया अनुमान: CM साय ने की PM मोदी के नेतृत्व की सराहना, कहा- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक प्रगति कर रहा भारत

