सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जहां विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में एलआईसी, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पुखराज हेल्थकेयर तथा रामाया हेल्थकेयर सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 72 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। इसी दिशा में समय-समय पर रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जोडऩे का कार्य किया जा रहा है।
रोजगार मेले के दौरान जिला रोजगार अधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में बताया कि यह योजना युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने युवाओं से इस योजना में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाकर लाभ उठाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 16 जून को भी जिला रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई परिसर के सेमिनार हॉल में एक और रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की.
इस दौरान सहायक रोजगार अधिकारी कवन विनायक ने उपस्थित युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सहित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने रोजगार विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन सेवाओं, रोजगार पोर्टल, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोडऩे का कार्य भी कर रहा है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
- सोनीपत में बम से उड़ाने की धमकी: जिला न्यायालय, लघु सचिवालय और स्कूल खाली, पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन
- Rajasthan Assembly Session: 20 अगस्त से शुरू होगा 16वीं विधानसभा का छठा सत्र
- जनता सब देख रही है और…संसद के बाहर भगवा पहनकर प्रदर्शन करने पर BJP विधायक का विपक्ष पर हमला, जानिए ऐसा क्या कह दिया?
- संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर धामी का निशाना, बोले- भगवा और सनातन का अपमान कांग्रेस की पहचान
- विधायक निधि का दुरुपयोग! बाजार दर से चार गुणा ज्यादा कीमत पर स्कूलों के लिए कंप्यूटर की खरीदी, पूर्व विधायक की शिकायत पर जांच शुरू…


