संजीव, सोनीपत। मुख्य सब्जी मंडी, सोनीपत में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को व्यापारियों और आढ़तियों की आवश्यक आम सभा आयोजित की गई। बैठक में मंडी के व्यापारिक हितों, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
सभा में मौजूद व्यापारियों और वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कंवर सिंह खत्री, खत्री ट्रेडर्स, दुकान नंबर-16 को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। वहीं मोनू, रामा कृष्णा ट्रेडर्स, दुकान नंबर-24 को नया प्रधान और यामीन खान, मंगला ट्रेडर्स, दुकान नंबर-9 को नया उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मंडी में व्यापारियों की ओर से फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि संगठन मंडी से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि मंडी के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही मंडी में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यूनियन की बाकी कार्यकारिणी का गठन आगामी बैठक में सर्वसम्मति से किया जाएगा। बैठक के अंत में मौजूद सभी व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी।
- ‘चिराग NDA के बड़े नेता, उनपर बोलने का हमारा अधिकार नहीं’, ‘शर्म’ वाले बयान पर बोलीं लेशी सिंह
- CG Crime : निर्माणाधीन मकान में खूनी वारदात! खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, गले में गहरे चोट के निशान
- बॉलीवुड इंडस्ट्री में Income Tax Raid: कई प्रोडक्शन हाऊस में मारा छापा, रडार पर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और उनके ससुर वासु भगनानी
- लल्लूराम डॉट कॉम की पहल लाई रंग, स्टाइपेंड बढ़ने पर जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल
- सिर्फ एक गलती और 100 करोड़ लोगों की मौत ! माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर Bill Gates की AI को लेकर बड़ी चेतावनी


