सोनीपत। पूर्व एसआईआर गतिविधि (प्री एसआईआर एक्टिविटी) को लेकर ईआरओ एवं एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में सोनीपत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
एसडीएम सुभाष चंद्र ने बैठक के दौरान वर्ष 2002 की मतदाता सूची को वर्तमान मतदाता सूची के साथ मैपिंग किए जाने के कार्य की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि 28 मई को आयोजित होने वाली अगली समीक्षा बैठक से पूर्व अपने कार्य में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी सुनिश्चित करें।
उन्होंने 25 प्रतिशत से भी कम मैपिंग कार्य करने वाले बीएलओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए कि वे अपने अधीन कार्यरत बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा जहां आवश्यकता हो वहां मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मैंपिग के कार्य को पूर्ण करें।
- 25 महीने से फरार ‘शमीम कबाड़ी’ गिरफ्तार: कबाड़ गोदाम ब्लास्ट के बाद दुबई भाग गया था, लौटते ही पुलिस ने दबोचा
- Wipro Share Hike Details : मुनाफा घटने के बावजूद विप्रो पर Nomura बुलिश, 200 रुपए का टारगेट, शेयर में 6% से ज्यादा तेजी
- ‘रेजीम चेंज करना है, तो चुनाव लड़िए’, प्रशांत भूषण के बयान पर BJP प्रवक्ता गुरु प्रकाश का पलटवार
- IND W vs ZIM W 1st T20 : नई स्कीपर स्मृति मंधाना के नेतृत्व में उतरेगी टीम इंडिया, पहली बार जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, टी-20 सीरीज का होगा आगाज
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा: CM साय ने कहा- बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी द्रौपदी मुर्मू

