पटना। बिहार की राजनीति के दिग्गज और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई सियासी बयान नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ‘मसीहा’ सोनू सूद के साथ उनकी खास बातचीत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो कॉल क्लिप ने हलचल मचा दी है, जिसमें सोनू सूद अनंत सिंह के अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मुंबई का न्योता और ‘आवेंगे’ वाला देसी जवाब
वीडियो कॉल के दौरान सोनू सूद ने बेहद आत्मीयता से अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। सोनू ने कहा, मुंबई आइए न हमारे पास। इस पर अनंत सिंह ने अपने उसी चिरपरिचित और बेबाक अंदाज में जवाब दिया आवेंगे। बाहुबली विधायक का यह छोटा सा जवाब सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
सोनू सूद को पसंद है अनंत सिंह का ‘स्वैग’
सोनू सूद ने बातचीत में यह भी साफ किया कि वे अनंत सिंह के कितने बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद बिहार आकर अनंत सिंह के घर पर ‘लिट्टी-चोखा’ का आनंद लेना चाहते हैं। दरअसल, सोनू सूद पहले भी एक पॉडकास्ट में कह चुके हैं कि उन्हें अनंत सिंह का व्यक्तित्व बेहद ‘इंट्रेस्टिंग’ लगता है। जब सोनू पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद सोनू की दिलचस्पी उनके किरदार में और बढ़ गई।
फिल्म ‘फतेह’ के लिए बने प्रेरणा!
सोनू सूद ने खुलासा किया कि वे अपनी फिल्मों की पटकथा लिखते समय वास्तविक जीवन के किरदारों से प्रेरणा लेते हैं। मोकामा के बाहुबली का बेबाक अंदाज सोनू को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने फिल्मी किरदारों में भी उस टच को शामिल करने की कोशिश की है। सोनू के मुताबिक, अनंत सिंह के बोलने का ढंग और उनका व्यक्तित्व सिनेमाई पर्दे के लिए काफी प्रभावशाली है।
बिहार और भोजपुरी से गहरा लगाव
सोनू सूद का बिहार प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘फतेह’ (पूर्व नाम नंदी) में बिहार की संस्कृति की झलक मिलेगी। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ‘आइये ना हमारा बिहार में’ गाना भी गाया है। सोनू ने स्पष्ट किया कि बिहार के लोग और वहां की माटी से उनका पुराना रिश्ता है, और वे जल्द ही अपनी फिल्म के जरिए इस जुड़ाव को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

