Sourav Ganguly Filed Complaint Over Fake ED Raid: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के घर ईडी का छापा (ED raids Sourav Ganguly house!) मारने वाली खबरों ने दादा के साथ उनके फैंस को भी होश उड़ाकर रख दिया। फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर सौरव गांगुली के घर ईडी का छापा मारने वाली खबरें प्रसारित की गई। अब सौरव गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में एक फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने फेसबुक पेज ‘सौरव गांगुली फैंस’ और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म ‘स्पोर्ट्सविकी’ (Sportzwiki) का नाम लिया है। दादा ने आरोप लगाया कि उनके बारे में झूठी और मानहानिकारक खबरें फैलाई जा रही हैं। कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरव गांगुली ने 15 जून 2026 को कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। गांगुली का आरोप है कि संबंधित पेज पर उनके बारे में भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पुलिस से पेज संचालकों की पहचान करने, सामग्री के स्रोत की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल विवाद की शुरुआत सोमवार को उस समय हुई, जब फेसबुक पेज ‘सौरव गांगुली फैंस’ और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म ‘स्पोर्ट्सविकी’ ने सौरव गांगुली के घर ईडी का छापा मारने का दावा किया। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। गांगुली ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया। सौरव गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में एक फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में गांगुली ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन झूठी और मानहानिकारक सामग्री फैलाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा से बाहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि 36 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले इस फेसबुक पेज पर लगातार ऐसी सामग्री साझा की जा रही है। पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पुलिस से पेज संचालकों की पहचान करने, सामग्री के स्रोत की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m