Business Desk – SpaceX New Launchpad : एलन मस्क की SpaceX अमेरिका के लुइसियाना में दुनिया का सबसे बड़ा Rocket Launch Complex बनाने जा रही है। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर 100 अरब डॉलर यानी करीब 9.50 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी। ‘Starbase, Louisiana’ SpaceX का दूसरा Starbase Campus होगा। यहां से कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन Starship Rockets और AI-based Satellites को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।

1.25 लाख एकड़ में बनेगा नया Spaceport

नया स्पेसपोर्ट लुइसियाना के Pecan Island में करीब 1.25 लाख एकड़ क्षेत्र में फैलेगा। इसका आकार न्यूयॉर्क के Manhattan से करीब 8 गुना बड़ा बताया गया है। प्रोजेक्ट का Construction 2029 से शुरू होने की उम्मीद है। यहां हाई-फ्रीक्वेंसी लॉन्चिंग के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

3 हजार से ज्यादा Jobs, 88 लाख रुपए होगी औसत Salary

लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने प्रोजेक्ट को राज्य की Economy और Employment के लिए बड़ा कदम बताया है। उनके मुताबिक, स्पेसपोर्ट से कम से कम 3,000 Direct Jobs पैदा होंगी। यहां कर्मचारियों की औसत सालाना Salary करीब 92,600 डॉलर यानी 88 लाख रुपए होगी। यह वर्मिलियन पैरिश की मौजूदा औसत आय से करीब दोगुनी है।

Campus खुद बनाएगा Fuel और Electricity

SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल के मुताबिक, लुइसियाना का यह कैंपस Self-Sustaining होगा। कॉम्प्लेक्स में रॉकेट प्रोपेलेंट के लिए मीथेन गैस का उत्पादन और बिजली बनाने की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके अलावा Starship की आवाजाही के लिए Deep-Water Shipping Port और Vehicle Processing Units बनाए जाएंगे। जरूरत के मुताबिक Dedicated Airport भी विकसित किया जा सकता है।

हर साल हजारों Starship Launch का लक्ष्य

इस फैसिलिटी का सबसे बड़ा फोकस High-Frequency Launching होगा। शॉटवेल के मुताबिक, कैंपस का लक्ष्य हर साल Starship की हजारों उड़ानों को सपोर्ट करना है। हालांकि, वास्तविक संख्या Engineering और Regulatory Approvals पर निर्भर करेगी।

Texas Starbase से कैसे अलग होगा Louisiana Campus?

SpaceX के टेक्सास स्थित Starbase में Starship Rockets की Manufacturing और Assembly होती है। इसके उलट लुइसियाना कैंपस में रॉकेट निर्माण नहीं किया जाएगा। यहां मुख्य फोकस सिर्फ Rapid Launch Operations पर होगा। Pecan Island की भौगोलिक स्थिति भी इस प्रोजेक्ट के लिए महत्वपूर्ण है। यहां से रॉकेट्स को Sun-Synchronous Orbit (SSO) में भेजना आसान होगा। यह Orbit खासतौर पर Solar-Powered और Earth-Observation Satellites के लिए उपयोगी मानी जाती है।

Musk के दो बड़े Space Goals

लुइसियाना स्पेसपोर्ट के जरिए SpaceX की योजना दो बड़े लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की है—Starlink Constellation का तेजी से विस्तार और अंतरिक्ष में 10 लाख AI Satellites तैनात करने की महत्वाकांक्षी योजना।

क्या है Sun-Synchronous Orbit?

Sun-Synchronous Orbit पृथ्वी की ऐसी कक्षा है, जिसमें सैटेलाइट सूर्य के साथ लगभग एक समान कोण बनाए रखते हुए पृथ्वी का चक्कर लगाती है। इससे सैटेलाइट को पृथ्वी के किसी खास इलाके के ऊपर से गुजरते समय लगभग समान प्रकाश परिस्थितियां मिलती हैं। इसी वजह से यह Orbit Earth Observation और Solar-Powered Satellites के लिए उपयोगी मानी जाती है।