कुंदन कुमार, पटना। आज से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं। उनके थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे, जहां मौजूद नेताओं और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। अब से थोड़ी ही देर में सत्र की कार्यवाही शुरू होगी।
सभी की सहयोग से चलगी सदन की कार्यवाही- प्रेम कुमार
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। प्रेम कुमार ने कहा कि, बजट सत्र में 19 बैठकें होगी। सब के सहयोग से सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलेगी ऐसा उम्मीद है। सभी गरिमा का ख्याल रखें। इसके साथ ही प्रेम कुमार के संबोधन के बाद राज्यपाल के अभिभाषण के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई।
कल पेश होगा बिहार का बजट
सत्र के पहले दिन यानी की आज राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार अपनी नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका पेश करेगी। इसके बाद कल बिहार सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सदन के पटल पर बजट पेश करेंगे। बिहार विधानसभा बजट सत्र 2025 में कुल 19 बैठकें होंगी।
विपक्ष को घेरेगी सरकार
बिहार बजट सत्र के दौरान विपक्ष सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश करेगा। प्रदेश में बढ़ते अपराध, पटना नीट छात्रा मौत मामला, रोजगार, शिक्षा समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के सदस्य नीतीश सरकार को घेरते नजर आ सकते हैं। ऐसे में सदन का माहौल हंगामेदार रहने की उम्मीद है।
आम जनता के लिए होगा बिहार का बजट- विजय सिन्हा
विधानसभा भवन पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि- बिहार का बजट आम जनता के लिए होगा। निश्चित तौर पर सरकार सकारात्मक पहल कर रही है। बजट में क्या कुछ है। वह अभी हम नहीं बता सकते हैं। वहीं, जब नीट छात्रा के मौत के मामले में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, परिजन हमसे मिले थे और सीबीआई जांच की मांग किए थे और हमने केंद्र सरकार को लिखा सीबीआई जांच हो रही है। इसको लेकर जो भी दोषी होंगे। वह कहीं से भी नहीं बचेंगे। विपक्ष जो बयानबाजी कर रहा है वह गलत है। इस मामले को लेकर हम लोग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और अब सीबीआई जांच होगी तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। कोई भी दोषी बचने वाला नहीं है।
विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बिहार विधानसभा पहुंच चुके हैं। बजट सत्र के दौरान वह विधानसभा में मौजूद रहेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि तेजस्वी बजट सत्र में नहीं शामिल होंगे। दरअसल उनके पैर के नाखून में चोट लगी है, जिसकी जानकारी राजद ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी थी। हालांकि अब वह बजट सत्र में भाग लेने के लिए विधानसभा भवन पहुंच चुके हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


