2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत सरकार पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। दो दिन बाद राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओलंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही। ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी। लंबी समुद्री तटरेखा के बावजूद सर्फिंग में भारत अभी पीछे है।

2036 ओलंपिक के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को अभी से तैयारी करने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा- 15 अगस्त को मैंने देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा। यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है। पीएम ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए।

29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे

जानकारी हो कि, 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे और मेजर ध्यानचंद को ध्यान में रखते हुए देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। पीएम ने कहा, यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करने का दिन है। जो करीब 100 साल पहले भारतीय सेना की हॉकी टीम जब न्यूजीलैंड गई थी, तब उसका हिस्सा थे। भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को आज और मजबूत किया जा रहा है।

पीएम ने खेलो इंडिया संवाद पर- सरकार मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया संवाद में युवा खेल, गवर्नेंस और विकसित भारत पर सुझाव दे सकेंगे। उनके विचार देश को आगे बढ़ाएंगे।

स्पोर्ट्समैन स्पिरिट पर- स्वस्थ समाज और मजबूत परिवार के लिए स्पोर्ट्समैन स्पिरिट जरूरी है। खेल हमें चैंपियन के साथ बेहतर प्रतियोगी बनना सिखाते हैं। पैरा एथलीट्स की सफलता समाज और परिवारों में नई उम्मीद जगाती है।

शीतल और अवनी लेखरा की उपलब्धि पर- शीतल के आर्चरी मेडल और अवनी लेखरा के दो मेडल ने जम्मू-कश्मीर और देश को गौरवान्वित किया। झंडू कुमार समेत कई पैरा एथलीट प्रेरणा दे रहे हैं। फौजा सिंह ने 100 साल की उम्र के बाद भी फिटनेस की मिसाल पेश की।

स्क्रीन से ज्यादा खेल जरूरी

पीएम ने अपने वर्चुअल संवाद के सौरान युवाओं के लिए स्क्रीन से ज्यादा खेल को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए। हर युवा की भागीदारी भारत की ताकत है। नई तकनीक से खेलों में बदलाव आ रहा है और साइकोलॉजी व न्यूट्रिशन जैसे क्षेत्रों में नए करियर बन रहे हैं। पीएम ने युवाओं से नए अवसर अपनाने और खेलों पर नए विचार देने की अपील की।

दिग्गज खिलाड़ी भी संवाद में शामिल

कार्यक्रम खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसका मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना है। कार्यक्रम में भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अलावा मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी समेत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी शामिल हुए। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m