सुप्रिया पांडेय, जशपुर। मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक हाई लेवल बैठक चली, जिसमें सभी मंत्री और संगठन के नेता मौजूद रहे। इस बैठक को लेकर सीएम साय ने कहा, कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी। पीएम मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हुए। 12 साल विश्वास के, विकास के, 12 साल बेमिसाल ऐसे कई तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं, जिसमें सभी विधायक, मंत्रियों को भी काम दिया गया है, जिसकी समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने दौरे को लेकर कहा, आज जशपुर का प्रवास है। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होंगे। रात्रि विश्रााम गृह ग्राम बगिया में करेंगे।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री निवास में देर रात 2 बजे तक चली मैराथन बैठक, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर मंत्री रामविचार नेताम बोले- सब सेफ है, छत्तीसगढ़ सेफ है…

narayana

राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का बंटाधार ही होता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का क्या हश्र होता है सब जानते हैं। कांग्रेस का बंटाधार ही होता है। अपनी कथनी और करनी के कारण कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। आपस में मनमुटाव है, सर फुटव्वल की स्थिति है, ये कांग्रेस का दिखावा है।

छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूसीसी

महाराष्ट्र विधायक दल के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सीएम साय ने कहा, महाराष्ट्र विधायकों का ग्रुप छग आया है। उन्होंने हमसे सीएम हाउस में मुलाकात भी की। धान खरीदी व्यवस्थित तरीके से यहां किस तरह होती है उसका अध्ययन करने विधायकों का दल आया है। छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने को लेकर सीएम ने कहा, प्रदेश में यूसीसी लागू होगा। कमेटी का गठन किया गया है, लेकिन इस मानसून सत्र में इतनी जल्दी नहीं आ पाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m