चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा के लिए 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।
इस सत्र का उद्देश्य बाढ़ से हुई तबाही से जुड़े कुछ नियमों में जनहित संशोधन करना और मुआवजे से संबंधित नए कानूनों को मंजूरी देना है। पंजाब विधानसभा के सचिव राम लोक ने सभी संबंधितों को नोटिस जारी कर दिया है। सत्र 26 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा।

इसके अतिरिक्त, सरकार श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 550वें प्रकाशोत्सव समारोह पर भी चर्चा कर सकती है। 27 और 28 सितंबर को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। इस प्रकार 29 सितंबर सोमवार को सत्र होने से विधायी कार्यों के लिए केवल दो बैठकें ही संभव होंगी।
बता दें कि 15 जुलाई को स्पीकर विधानसभा कुलतार सिंह संधवां ने सत्र की कार्यवाही स्थगित कर दी थी और पिछले सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ है, इसलिए सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है।
- ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ : चौकड़ी-छकड़ी की ताल पर जमकर थिरके रायपुरियंस, रायपुर रोटरी क्लब कॉस्मो डिवास ने किया शानदार आयोजन
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर
- मैहर में आवारा कुत्ते का आतंक: दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, 7 साल का मासूम रीवा रेफर
- नीरज कुमार को हराना ही मुख्य मकसद, एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
- ‘मादरे वतन के लिए जान दे दूंगा, पर नहीं गाऊंगा वंदे मातरम…’ इमरान मसूद के दो टूक बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

