राकेश कथूरिया, कैथल (हरियाणा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कैथल विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision 2026) अभियान शुरू किया जा रहा है। कैथल के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और एसडीएम संजय कुमार (SDM Sanjay Kumar Kaithal) ने बताया कि इस अभियान (SIR 2026) का मुख्य उद्देश्य हर एक योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करना है। इस पूरे सुधार कार्यक्रम के लिए 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाइंग तारीख (Qualifying Date) माना गया है।

घर-घर जाएंगे BLO, दो पासपोर्ट साइज फोटो रखें तैयार
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत वोटर लिस्ट से मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। इसके साथ ही डबल एंट्री को खत्म करने और शिफ्ट हो चुके वोटरों के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन (Voter Record Verification) करने का काम किया जाएगा। आगामी 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO Door to Door Survey) घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे और जरूरी डेटा जुटाएंगे। उन्होंने कैथल के आम नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ के सर्वे के दौरान सहयोग करें और अपने पास दो नई पासपोर्ट साइज फोटो जरूर तैयार रखें।
2 लाख से ज्यादा वोटर, 1.51 लाख की मैपिंग पूरी
कैथल विधानसभा क्षेत्र (Kaithal Assembly Constituency) के चुनावी आंकड़ों की बात करें तो यहाँ कुल 215 पोलिंग बूथ (Polling Booths in Kaithal) बनाए गए हैं, जहां इस अभियान को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैथल निर्वाचन क्षेत्र में इस समय कुल 2 लाख 25 हजार 747 रजिस्टर्ड वोटर हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 1 लाख 51 हजार 524 मतदाताओं की मैपिंग (Voter Mapping Kaithal) का काम सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। प्रशासन बाकी बचे वोटरों की मैपिंग और वेरिफिकेशन के काम में जुटा हुआ है। स्थानीय स्तर पर त्रुटिरहित वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए यह अभियान बेहद अहम माना जा रहा है।
