कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में आज ईदुल फितर इर्द की विशेष नमाज अता की गई। उत्साह के माहौल के बीच शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने शहर की 116 मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज मुकर्रर की थी। इस दौरान विश्व और देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
कमजोर वर्ग के लोगों को सदका-खैरात दी
दरअसल आज देश भर में ईदुल फितर ईद की विशेष नमाज अता फरमाई गयी। ग्वालियर की ऐतिहासिक मोती मस्जिद के साथ ही शाही जामा मस्जिद, कम्पू ईदगाह सहित 116 जगहों पर विशेष नमाज अता की गई। वहीं नमाज से पहले मुस्लिम भाइयों ने कमजोर वर्ग के लोगों को सदका-खैरात दी।
सुकून से जिये और जीने दे, यही इस्लाम का पैगाम
बता दें कि रमजान के पाक महीने में इबादत का इनाम ईद होती है। यही वजह है कि नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर दिली मुबारक दी। इस मौके पर मोती मस्जिद के सदर इंतिजियामा कमेटी फूलबाग के मोहसिन रहमान ने कहा कि आज सभी मुस्लिम भाइयों ने मुल्क के लिये अमन चैन की दुआ मांगी।अमेरिका ईरान युद्ध को लेकर भी कहा कि ये हालात किसी भी मुल्क के लिए अच्छी बात नही है, लड़ाई से कभी हल नहीं निकलता है। आप अपनी जिंदगी को सुकून से जिये और जीने दे, यही इस्लाम का पैगाम है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

