संजय पाटीदार, भोपाल। जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक आंगनबाड़ियों और प्राथमिक शालाओं में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर यह अभियान चलाएंगे। इस पूरे सप्ताह में बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान बच्चों की जांच के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन भी दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और कुपोषण को कम करना है। जन्माष्टमी पर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्यक्रम होंगे। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े जानापाव, अमझेरा, उज्जैन के सांदीपनि आश्रम, नारायणा, रायसेन के जामगढ़ और देवास के खातेगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बालाघाट और दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में 6 फीसदी की मिलेगी छूट, जानें और क्या कुछ रहेगा खास?
प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में ये आयोजन होंगे। सरकार इन स्थलों को ‘कृष्ण गमन पथ’ से जोड़कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। पर्यटकों को खास अनुभव देने के लिए प्रदेश के सरकारी और निजी होटलों को भी विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


