रायपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान वह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.


महंत के घर पहुंचे दिग्विजय



रायपुर पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत के निवास पहुंचे. इस दौरान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और उनके पुत्र सूरज महंत ने दिग्विजय सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति सहित विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की.
भूपेश बघेल के घर पहुंचे दिग्विजय



दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास भी पहुंचे. जहां उनके परिवार ने आत्मीय स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाई. सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा भी किया गया है.
दिग्विजय सिंह के स्वागत के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक कवासी लखमा, उमेश पटेल, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. नेताओं ने इसे संगठनात्मक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बताया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


