उत्तरकाशी. श्री गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा विशेष धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया. इस दौरान मां भगवती गंगा जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर देशभर में अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, प्रह्लाद जोशी, किरन रिजिजू, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, तमिलनाडु सीएम विजय, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम को शुभकामनाएं दी है.

इसे भी पढ़ें : कुशल हाथों से गढ़ेगा विकसित उत्तराखंड, विश्वकर्मा जयंती पर धामी ने दिया विकास का मंत्र

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन (PM Modi Birthday) है. 7 अक्टूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद 2026 में सत्ता के शीर्ष पर उनके 25 साल पूरे हो रहे हैं. नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था. पीएम मोदी का वडनगर से शुरू हुआ सफर, आध्यात्मिक यात्राओं और संघ से जुड़ाव से होते हुए भाजपा संगठन तक पहुंचा. करीब तीन दशक के संगठनात्मक सफर के बाद 2001 में गुजरात की सत्ता की कमान मिली. इसके बाद 13 साल तक लगातार सीएम रहने के बाद वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे.