Dharm Desk – धन टिक नहीं रहा है तो ऐसे समय में सरल उपायों का सहारा लिया जात सकता है। ज्योतिषीय उपायों में किचन में आसानी से मिलने वाली कई चीजों का उपयोग बताया गया है। इसमें काली मिर्च का भी विशेष महत्व माना है। काली मिर्च का उपयोग आमतौर पर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।लेकिन धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों में इसके अलग-अलग प्रयोग बताए गए हैं। ऐसा ही एक उपाय आर्थिक परेशानियों और बुरी नजर से जुड़ा है। इस उपाय में काली मिर्च के केवल 5 दानों की जरूरत होती है।

धन लाभ के लिए काली मिर्च का उपाय

यदि किसी मनुष्य को लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पैसा आने के बाद बचत नहीं हो रही या अचानक ऐसे खर्च सामने आ जाते हैं जिनकी पहले से कोई योजना नहीं थी तो काली मिर्च के इस उपाय को किया जा सकता है। इसके लिए काली मिर्च के 5 साबुत दाने लेना होता हैं। इन्हें अपने हाथ में लेकर सिर के ऊपर से सात बार उतार करें। इसके बाद किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक-एक दाना फेंक दें। पांचवें दाने को अपने ऊपर से उतारने के बाद आसमान की ओर उछाल दें।धार्मिक ज्योतिषीय उपायों में इस प्रक्रिया को नकारात्मक प्रभाव और बुरी नजर से मुक्ति से जोड़कर देखा जाता है। खास तौर पर यदि किसी इंसान को लगता है कि लगातार प्रयास करने के बाद भी उसकी आर्थिक स्थिति सुधर नहीं रही है तो यह उपाय किया जाता है।

बुरी नजर से जुड़ी परेशानी में करें उपाय

नजर लगने का असर इंसान के काम व्यापार और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। ऐसे में काली मिर्च से किया जाने वाला यह उपाय नजर दोष उतारने के लिए भी किया जाता है। इस उपाय से जुड़ी मान्यता यह है कि चार दिशाओं में काली मिर्च के दाने फेंकने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और पांचवें दाने को ऊपर की ओर फेंकने से इंसान की परेशानियों को दूर करने की कामना की जाती है। इसे धन प्राप्ति के नए अवसर बनने और आर्थिक रुकावट कम होने से भी जोड़ा जाता है। ऐसे उपाय धार्मिक आस्था और ज्योतिषीय परंपराओं का हिस्सा हैं। इन्हें करने वाला मनुष्य अपनी श्रद्धा के साथ इसका पालन करता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत सही वित्तीय योजना और अवश्यक कदम उठाना भी उतना ही जरूरी है।