संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे 1 जुलाई से कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। इस ट्रेन का लाभ भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा। अब उन्हें दक्षिण भारत के प्रमुख शहर मदुरै जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल 1 जुलाई से 29 जुलाई तक हर बुधवार चलेगी और कुल 5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन कानपुर से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी। बीना (दोपहर 3:40 बजे), भोपाल (शाम 5:20 बजे) और इटारसी (शाम 7:25 बजे) रहेगा।वहीं 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 4 जुलाई से 1 अगस्त तक हर शनिवार चलेगी और कुल 5 फेरे लगाएगी। वापसी में भी ट्रेन इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर रुकेगी।
यह स्पेशल ट्रेन झांसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, कटपडी, सेलम और डिंडीगुल समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी सहित कुल 22 कोच होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का समय और आरक्षण की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

