शिखिल ब्यौहार, भोपाल। यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने रानी कमलापति से गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों तरफ से 3-3 ट्रिप करेगी।

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 15:20 बजे रवाना होकर नर्मदापुरम 16:34 बजे, इटारसी 17:05 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 14:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को चलेगी। यह गया से 15:30 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 14:05 बजे, नर्मदापुरम 14:43 बजे होते हुए रानी कमलापति 16:15 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इसमें 2 SLR/D, 4 सामान्य, 12 स्लीपर, 4 AC थर्ड और 2 AC सेकंड कोच शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: MP के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते: AIM-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

यहां-यहां रुकेगी ट्रेन

ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m