महाराष्ट्र की राजनीति में NCP (SP) के विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच शरद पवार ने सोमवार को पार्टी का रुख साफ कर दिया. शरद पवार ने पार्टी की राज्य इकाई की बैठक में बड़ा बयान देते हुए सारे अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हम कहीं नहीं जाने वाले हैं, लेकिन अगर किसी को हमारे साथ आना है, तो हमारे साथ आए. साथ ही सूखा राहत को लेकर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी.

शरद पवार ने कहा कि पार्टी के संबंध में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.  उन्होंने एनडीए के साथ-साथ महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को भी अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दे दिया.

मुंबई में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने साफ किया कि उनकी पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए किसी दूसरे दल में विलय नहीं करेगी. अब संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा.

पार्टी की राज्य इकाई की बैठक करीब ढाई घंटे तक चली. इस दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सूखे की स्थिति और किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई. पवार ने कहा कि बैठक में उन्हें सूखे को लेकर कई तरह की मांगें और सुझाव मिले हैं.

पिछले कई महीनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि शरद पवार बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के साथ जा सकते हैं. हालांकि, सोमवार को मुंबई में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शरद पवार ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया.

इसके साथ ही शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री और अजित पवार गुट की नेता सुनेत्रा पवार को भी अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दिया. इन चर्चाओं के बीच शरद पवार ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि NCP (SP) कहीं नहीं जा रही है.

शरद पवार के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में राकांपा के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है. NCP (SP) महा विकास आघाड़ी का हिस्सा है, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूटीबी) और कांग्रेस भी शामिल हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m