फिरोजाबाद। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। घटना से मौके में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

हादसे में 30 लोग हुए घायल

यह पूरा मामला जिले के नंगला खंगर थाना क्षेत्र का है। जहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सवारियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 30 लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: ‘जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- इनके झूठे नायकत्व का सारा मायाजाल हो गया तार-तार

इलाज के दौरान 2 मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।