दीपक उपाध्याय, पीथमपुर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला धार जिले के पीथपुर औद्योगिक क्षेत्र का है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंकः नेता प्रतिपक्ष उमंग ने X पर लिखा- घटना की जांच हो
सेक्टर तीन थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया
दरअसल घटना सेक्टर तीन थाना क्षेत्र मौर्या सरिया कंपनी के पास की है। देर रात बाइक सवार दो युवक अपनी मोटरसाइकिल से पार्क एग्रो नामक कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक बबलू गिरिडीह, झारखंड निवासी था
उन्हें उपचार के लिए पीथमपुर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो। मृतक की पहचान बबलू पिता डोमर (उम्र 28 वर्ष) निवासी गिरिडीह, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है, जहां आज दोपहर में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


