जालौन। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बाइक चालक दीपेश की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बाइक चालक की मौके पर मौत

यह पूरा मामला जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, गोरा करनपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक दीपेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी शादी का सामान लेकर गांव लौट रहे थे।

READ MORE: ‘काउंटिंग सिस्टम फेल था…’, राम मंदिर चंदा गबन मामले में नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा दावा, कहा- निर्देशों का 10% से ज्यादा पालन नहीं हुआ

छानबीन में जुटी पुलिस

घायलों को सीएचसी कोंच से जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने कार समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।