कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने युवती को रौंदते हुए गंभीर घायल कर दिया, लहुलुहान हालत में परीजनों ने ट्रॉमा सेंटर में युवती को भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही स्थानीय लोगों ने कार चालक की मारपीट करने के बाद पुलिस को सौप दिया।
ऑटो का इंतजार करने के दौरान चढ़ाई कार
दरअसल यह मामला कंपू थाना क्षेत्र का है। जहां 1000 बिस्तर अस्पताल के पास टंकी रोड के सामने अनुराधा अहिरवार अपनी भाभी विनीता और भाई हरेंद्र के साथ शादी की शॉपिंग करने जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक ऑटो वाले से बात के दौरान तेज रफ्तार कार ने अनुराधा पर कार चढ़ा दी।
लोगों ने जमकर की पिटाई
कार चालक युवक ने भागने की कोशिश में अनुराधा को बुरी तरह गाड़ी के नीचे लाकर रौंद दिया। तभी मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य राहगीरों ने कार चालक युवक को पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ा और थाने ले गई।
डेढ़ महीने बाद होनी है शादी
इसके साथ ही घायल अनुराधा को परिजन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। अनुराधा के सिर, हाथ के साथ अंदरूनी काफी चोट आई है। आपको बता दें कि अनुराधा की डेढ़ महीने बाद शादी होनी है। ऐसे में यह हादसा है या कोई साजिश, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

