गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और हम सभी के घरों में फ्रिज में बोतल भर कर रखना भी शुरू हो गया है। क्योंकि सभी को ठंडा पानी पीना होता है। पर अक्सर लोग पानी की बोतल से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। कई बार बोतल को धोने के बाद भी उसमें साबुन की गंध रह जाती है, जिससे पानी का स्वाद भी खराब लगने लगता है। स्टील, प्लास्टिक या कांच—किसी भी तरह की बोतल हो, उसका बंद और गोल आकार होने की वजह से उसमें नमी और गंध फंस जाती है। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
गुनगुने पानी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बोतल में गुनगुना पानी भरें और उसमें 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे अच्छी तरह हिलाएं और 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से अंदर साफ करें और साफ पानी से धो लें। इससे बदबू काफी हद तक खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें
सिरका (विनेगर) से करें सफाई
सफेद सिरका एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है। बोतल में आधा पानी और आधा सिरका डालकर 1–2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बोतल को अच्छी तरह धो लें। इससे जिद्दी गंध भी खत्म हो जाती है।

नींबू और नमक का उपयोग
नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाकर बोतल के अंदर डालें और ब्रश से रगड़ें। नींबू की खुशबू बदबू को दूर करने में मदद करती है और नमक सफाई करता है।
धूप में सुखाना जरूरी
बोतल धोने के बाद उसे खुला छोड़कर धूप में रखें। धूप प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया खत्म करती है और नमी को पूरी तरह सुखा देती है, जिससे दुर्गंध नहीं बनती।
सही ब्रश का इस्तेमाल करें
बोतल के अंदर तक सफाई करने के लिए लंबा और पतला ब्रश इस्तेमाल करें। इससे कोनों में जमी गंदगी भी साफ हो जाती है।
ढक्कन की सफाई न भूलें
अक्सर बदबू बोतल के ढक्कन में भी जमा हो जाती है। इसलिए ढक्कन को अलग से साफ करें और सुखाएं।
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

