पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां घुघरी विकासखंड के उमरिया ग्राम में आज सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस चालक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
READ MORE: थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर लूट: सराफा व्यापारी के बाथरूम जाते ही 4 लाख के गहने ले उड़ा बदमाश, 2 मिनट में ही वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य में लगा डंपर तेज गति से आ रहा था, जिसने सामने से आ रही बस को सीधे टकरा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है और पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डंपर की तेज रफ्तार इस दुर्घटना का मुख्य कारण बनी।
गड्ढे में गिरी कार
मण्डला जिले के देवगांव और रामनगर के बीच निर्माणाधीन सड़क पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पुलिया निर्माण के लिए बीच मार्ग में गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन वहां किसी भी प्रकार का चेतावनी संकेत या वार्निंग साइन बोर्ड नहीं लगाया गया था।
बताया जा रहा है कि देर रात एक कार चालक इसी मार्ग से गुजर रहा था। अंधेरे और बिना किसी संकेत के कारण चालक को आगे चल रहे निर्माण कार्य का अंदाजा नहीं लग पाया और कार सीधे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।
READ MORE: घोर कलियुगः 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, 42 वर्षीय आरोपी शाकिर गिरफ्तार
घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था। यह घटना एक बार फिर निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को सामने लाती है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

