झारखंड के चतरा जिले में मोटरसाइकिल के कार से टकरा जाने से चार किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना चिरैयाटांड़ क्षेत्र में पिपरवार-टंडवा रोड पर हुई। किशोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच थी और वे बाराडीह गांव से थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में था. जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम हुए एक अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार चार नाबालिगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार रात से ही मुख्य सड़क को जाम कर रखा है, जो शुक्रवार शाम तक जारी रहा।

झारखंड के चतरा जिले में भीषण सड़क हादसे में चार स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए. हादसा पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयातांड इलाके में हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक छात्रों की पहचान विकास कुमार महतो, मंजीत कुमार महतो, प्रताप कुमार महतो और सोनू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चारों छात्र आपस में दोस्त थे और स्थानीय ज्ञानदीप विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ाई करते थे.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उसने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के समय चारों छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार फरार आरोप चालक की तलाश की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

हादसे में विकास कुमार (15), मंजीत महतो (14) और प्रताप कुमार (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोन कुमार (15) ने रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन किशोर बाराडीह और एक हफुवा गांव का रहने वाला था। इस घटना के बाद हफुवा और बाराडीह गांव में चीख-पुकार और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m