आकाश तिवारी, कुरवाई (विदिशा)। रफ्तार के बेकाबू पहियों ने आज फिर एक हंसती-खेलती जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। कुरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लायरा से एक बेहद हृदयविदारक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने 6 साल की मासूम नाबालिग बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया।

READ MORE: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंतः हादसे में 2 लोगों की मौत, समय पर इलाज न मिलने का आरोप

टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राम लायरा में मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया।

READ MORE: ग्वालियर रेप,ब्लैकमेल-आत्महत्या का मामला: FIR से 5 घंटे पहले हो चुकी थी Ph.D छात्रा की मौत! पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान काफी गहमा-गहमी की स्थिति रही। वहीं आने जाने वाले वाहनों की भी आवाजाही प्रभावित हुई। मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से शांत कराया। वहीं मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m