सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

० नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा, जन्मदिन पार्टी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर

सोनीपत।सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए थे।

मृतकों की पहचान मनदीप कौर और मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार तिलक नगर से आया था।

यह हादसा नेशनल हाईवे-44 पर गोल्डन हट ढाबा के सामने हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक