अमृतसर। स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 को रद्द कर दिया है। यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि वर्तमान परिस्थितियों में उनकी कुछ अन्य उड़ानें भी आंशिक तौर पर प्रभावित हो सकती हैं।
आपको बता दें कि यह फ्लाइट मध्य-पूर्व क्षेत्र में बढ़ते हुए तनाव और एयरस्पेस बंद होने की स्थिति का असर भारतीय विमानन कंपनियों की अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि इसका प्रभाव मंगलवार को अमृतसर एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी देखा गया है। यात्रियों को इस असुविधा से काफी परेशानी हुई है, लेकिन स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यहां करें चैक
आपको बता दें कि एयरलाइन ने यात्रियों से यह अपील भी की है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरुर जाने । इसके लिए यात्री वेबसाइट http://spicejet.com/#status पर उड़ान की स्थिति देखें। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर +91 (0)124 4983410 और +91 (0)124 7101600 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
- BNCAP क्रैश टेस्ट में Tata Punch EV का फिर जलवा, मिला 5-Star सेफ्टी स्कोर
- कैसे देंगे बच्चों को ज्ञान! शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग, और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित…
- आंदोलन की आग कर्नाटक पहुंचीः कावेरी जल विवाद को लेकर किसानों का प्रदर्शन और चक्का जाम, कांग्रेस सरकार के लिए बढ़ी मुसीबत
- दिल्ली सरकार की सख्ती, निजी स्कूल को नोटिस; बिना फायर NOC के चल रही थीं 43 कक्षाएं
- हाजिरी का ‘हाईटेक’ संकट: मोबाइल नेटवर्क के लिए पेड़ पर चढ़ने को मजबूर महिला एएनएम, वीडियो वायरल

