Lfiestyle Desk :- घर में नमक का उपयोग प्रतिदिन खाना बनाने से लेकर कई पारंपरिक धार्मिक कार्यों तक किया जाता है। यही कारण भारतीय परिवारों में नमक को लेकर कई तरह की लोकविश्वास भी प्रचलित हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों को अकसर यह कहते सुना होगा कि नमक जमीन पर गिरना अशुभ होता। कई लोग इसे घर में आने वाली परेशानियों से जोड़कर देखते हैं। लेकिन क्या नमक का गिरना सच में किसी बड़े संकट का संकेत होता है।

चंद्रमा-शुक्र से जुड़ा माना जाता है नमक

ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है। नमक का सफेद रंग और उसका स्वाद इन ग्रहों से जुड़ी मान्यताओं के आधार पर देखा जाता है।अगर घर में बार-बार नमक गिरता है तो यह मानसिक तनाव, आपसी झगड़े या आर्थिक परेशानियों की ओर इशारा हो सकता है। कुछ में इसे चंद्रमा और शुक्र के कमजोर प्रभाव से भी जोड़कर देखा जाता है। हालांकि ये बातें ज्योतिषीय और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं।नमक गिरने की घटना को किसी निश्चित अनहोनी का प्रमाण नहीं माना जा सकता।

वास्तु शास्त्र में नमक का महत्व

वास्तु शास्त्र से जुड़ी मान्यताओं में नमक खराब ऊर्जा को सोखने वाली वस्तु है। इसी भरोसे पर कई लोग घर में कांच की कटोरी में नमक रखकर उसे किसी जगह पर रखते हैं। कुछ घरों में फर्श की सफाई करते समय पानी में थोड़ा नमक मिलाने की भी परंपरा है।ऐसा करने से घर के माहौल में मौजूद नकारात्मकता कम करने में मदद मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ कुछ लोग विशेष अवसरों पर भी नमक से जुड़े पारंपरिक उपाय करते हैं।

घर में अचानक नमक गिर जाए तो क्या करें

खाना बनाते या परोसते समय अचानक नमक जमीन पर गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी घटना को किसी बड़े संकट का संभावित संकेत नहीं माना जाता।पुरानी परंपरा के अनुसार गिरे हुए नमक पर पैर नहीं रखना चाहिए। इसे सावधानी से समेटकर उस स्थान को अच्छी तरह साफ कर देना चाहिए। साथ ही केवल नमक गिरने की घटना को लेकर मन में डर या किसी अनहोनी की आशंका पालने से बचना चाहिए।