विजय कुमार,जमुई। जमुई विधायक सह बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह नई दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
देशभर के निशानेबाज लेते हैं भाग
नई दिल्ली में आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी प्रतिभाओं के चयन का एक महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है। प्रतियोगिता का आयोजन खेल मंत्री के दादा एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के वरिष्ठ हस्ताक्षर, पूर्व राष्ट्रीय राइफल संघ अध्यक्ष कुमार सुरेंद्र सिंह की स्मृति में किया जाता है। देशभर से प्रतिभाशाली निशानेबाज इसमें भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।
खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मिलता है अवसर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का भारतीय शूटिंग खेलों में विशेष महत्व है। यहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि कुमार सुरेंद्र सिंह ने भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, खेल संस्थाओं को मजबूत बनाने और शूटिंग खेलों के विकास में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर खेल एवं निशानेबाजी जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- पटना रीजन में बेटियों की ऊंची उड़ान: CBSE 12वीं रिजल्ट में लड़कों से 11% आगे निकलीं छात्राएं
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

