Sports News Update : छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ पोर्टल lalluram.com पर पढ़िए खेल जगत की हर बड़ी और अहम खबर। देश और प्रदेश में बीते दिन मैदान पर क्या रहा खास, किन टीमों ने जीत दर्ज की और किन खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, साथ ही आज होने वाले मुकाबलों और खेल गतिविधियों पर एक नजर। पेश है स्पोर्ट्स की दिनभर की प्रमुख अपडेट।
आज के मैच
भारत बनाम नीदरलैंड
टीम इंडिया आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। सुपर-8 का टिकट पहले ही पक्की कर चुकी टीम इंडिया की नजरें जीत की हैट्रिक पर होगी। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था। आज का मैच उन खिलाड़ियों के लिए फॉर्म लौटाने का मौका भी साबित हो सकता है, जो अभी तक आउट ऑफ टच दिखे हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है।
पाकिस्तान बनाम नामीबिया
कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान का नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला होगा। पाकिस्तान को जीतना जरूरी है, वरना टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम भारत के हाथों 61 रन से हारने के बाद मुश्किल स्थिति में है। हार के कारण पाक का नेट रन रेट भी गिर गया है।
दक्षिण अफ्रीका बनाम UAE
टी20 वर्ल्ड कप में आज दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका और UAE आमने-सामने होंगे। ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। UAE भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली की पिच स्पिनरों को मदद देती है और स्कोर 170-175 रन पार माना जा सकता है।
प्रतिका वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल
प्रतिका रावल को टखने की चोट से उबरने के बाद 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया। प्रतिका पिछले साल विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गई थी। उनकी जगह शेफाली वर्मा को उस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया था।
हार्दिक सिंह को मिली भारतीय पुरुष हाकी टीम की कप्तानी
20-25 फरवरी तक होबार्ट में होने वाले FIH प्रो लीग मैचों में हरमनप्रीत सिंह निजी कारणों से नहीं खेलेंगे। उनकी जगह मिडफील्डर हार्दिक सिंह को कप्तान नियुक्त किया गया। अब भारतीय पुरुष हाकी टीम का कप्तानी हार्दिक सिंह करेंगे।
भारत A महिला टीम सेमीफाइनल में
भारत A ने नेपाल को सात विकेट से हराकर एशिया महिला राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। स्पिनर तनुजा कंवर और मिन्नू मणि की शानदार गेंदबाजी से भारत ने 78 रन पर नेपाल को ऑल आउट किया।
तनुजा और मिन्नू की शानदार गेंदबाजी से भारत ने नेपाल को 18 ओवर में 78 रन पर आउट कर दिया। दिनेश वृंदा की 39 रन की पारी से भारत ए ने 7.5 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन बनाकर जीत दर्ज की और दो अंक हासिल किए। भारतीय टीम अब चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई है। ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला यूएई और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले मैच के बाद होगा।
नीदरलैंड्स ने गुजरात से नेट बैटर मांगा
भारत के खिलाफ अभ्यास के लिए नीदरलैंड्स ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से बाएं हाथ के बल्लेबाज की मांग की। इसके लिए कप्तान मनन हिंगराजिया ने फ्लडलाइट्स में खिलाड़ियों को वास्तविक मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


