Sports News Update : छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ पोर्टल lalluram.com पर पढ़िए खेल जगत की हर बड़ी और अहम खबर. देश और प्रदेश में बीते दिन मैदान पर क्या रहा खास, किन टीमों ने दर्ज की जीत और किन खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, साथ ही आज होने वाले मुकाबलों और खेल गतिविधियों पर एक नजर. पेश है स्पोर्ट्स की दिनभर की प्रमुख अपडेट.

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाकिस्तान का सरेंडर
आईसीसी टूर्नामेंट में आज कुल तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं. 28वां मैच ग्रुप डी में यूएई और अफगानिस्तान के बीच अरुण जेठली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं 29वां मुकाबला ग्रुप सी में इंग्लैंड और इटली के बीच ईडन गार्डन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. इसके अलावा 30वां मैच ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा.
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाकिस्तान का सरेंडर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 55वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में भारत ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. जवाब में 176 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तानी टीम 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर 114 रन पर ढेर हो गई. इस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए जीत हासिल की. पढ़ें पूरी खबर : पाकिस्तान को रौंदकर सुपर-8 में पहुंचा भारत!
हैरी केन ने अपने करियर का 500वां गोल दागा
इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शनिवार को बायर्न म्यूनिख की तरफ से दो गोल करके अपने देश और विभिन्न क्लबों की तरफ से 500 गोल करने की उपलब्धि हासिल की. केन ने अपने दो गोल में से एक गोल पेनल्टी पर किया. यह पेनल्टी पर किया गया उनका 100वां था. केन के दो गोल की मदद से बायर्न ने वेर्डर ब्रेमेन पर 3-0 से जीत हासिल करके बुंडेसलिगा में अपनी छह अंकों की बढ़त बरकरार रखी. केन ने मैच के बाद कहा, “अच्छा लग रहा है. 500 गोल तक पहुंचना वाकई गर्व की बात है. इसमें बहुत मेहनत और त्याग लगा है, इसलिए यहां तक पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है.
टेबल टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में हरमीत-यशस्विनी बने उपविजेता
भारत के हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े को रविवार को यहां डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई टेबल टेनिस डब्ल्यूटीटी टूर्नामेंट के मिश्रित युगल स्टार कंटेंडर इओनेस्कु और बर्नाडेट चेन्नई टेबल जोक्स की रोमानिया की टेनिस टूर्नामेंट दूसरी वरीय जोड़ी के फाइनल में एडवर्ड खिलाफ शिकस्त के साथ उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा. हरमीत और यशस्विनी की जोड़ी को 0-3 (9-11, 2-11, 8-11) से शिकस्त का सामना करना पड़ा. यह इस डब्ल्यूटीटी जोड़ी का सबसे अच्छा प्रदर्शन है. इस बीच चेक गणराज्य के लुबोमिर यानकारिक ने प्रतियोगिता में अपना स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखते हुए कोरिया के पार्क गंगहियोन को 3-2 (13-15, 11-7, 5-11, 11-7, 11-9) से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत फ्रांस के पांचवें वरीय थिबॉल्ट पोरेट से होगी. फ्लेवियन कॉटन के साथ पुरुष युगल खिताब जीतने के बाद थिबॉल्ट की नजरें दोहरे खिताब पर टिकी हैं. महिलाओं का एकल फाइनल जापान की खिलाड़ियों शीर्ष वरीय सात्सुकी ओडो और 15वीं वरीय मिउ हिरानो के बीच होगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


