संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं अब सरकार इस मामले की तह तक जाएगी। सरकार ने न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन कर दिया है। रिटायर्ड जज विष्णु प्रताप सिंह चौहान इसकी जांच करेंगे। 3 माह में आयोग अपनी जांच रिपोर्ट देगा। जांच के लिए 3 बिंदु तय किए गए हैं और आयोग का मुख्यालय सागर होगा।
जांच का पहला विषय
जहरीली सरकार शराब के सेवन से हुई मृत्यु (Sagar Sharab Death Case) और अस्वस्थता की घटना का कारण क्या है ? उसका स्वरूप और संबंधित परिस्थितियों का परीक्षण और तथ्यात्मक निर्धारण कर उसकी जानकारी आयोग देगा।
जांच का दूसरा विषय
संबंधित क्षेत्र के आबकारी अधिकारियों, पुलिस और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के निर्धारित दायित्वों के निर्वहन की स्थिति का परीक्षण करने से संबंधित रहेगा।
जांच का तीसरा विषय
जांच का तीसरा विषय इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण करने और निगरानी के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश करने से संबंधित है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



