प्रतीक चौहान. रायपुर. रेलवे स्टेशन में गर्मी शुरू होते ही अवैध वसूली भी शुरू हो गई है. 40 रुपए एमआरपी वाली कोल्ड्रिंक ग्राहक देख-देख के 45 से 50 रूपए तक बेची जा रही है. 25 एमआरपी वाला अमूल कूल 30 रुपए में बेचा जा रहा है. वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन में पानी की बोतल के नाम पर भी वेंडरों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. 8 रुपए में बेचा जाने वाला पानी ग्राहकों को 10-10 रुपए में दिया जा रहा है. जबकि इसको लेकर रेलवे ने कुछ दिनों पहले काफी दावे किए थे और 5 रुपए में पानी की रिफलिंग को अपनी बड़ी उपलब्धि भी बताया था. रायपुर रेलवे स्टेशन में वेंडरों की ये मनमानी कई दिनों से चल रही है और बावजूद इसके जिम्मेदार मौन है.


रायपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो देखें
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- सोयाबीन प्लांट में घुसा तेंदुआ, 2 दिन से मची दहशत, प्रबंधन और वन विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने
- IND vs WI T20 Match: इंदौर के मैदान पर उतरेगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें, स्टेडियम के बाहर कड़ा पहरा; अंदर इन चीज़ों पर सख्त पाबंदी!
- नालंदा के राजगीर स्टेडियम में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया उद्घाटन
- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पकड़ेगी गाड़ियां, NHAI ने तय की स्पीड लिमिट; डिस्प्ले पर दिखेगी स्पीड
- यूपी में 85,854 वोटरों के नाम सॉफ्टवेयर से कटे! मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन

