SRH vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दिलाई तेज शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए।

ईशान किशन और क्लासेन ने मचाया धमाल

इसके बाद ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हेनरिक क्लासेन ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 51 रन जड़े। अंत में नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 255 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

RCB के गेंदबाज रहे महंगे

बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली। हालांकि RCB के लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए।

अब बेंगलुरु को मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 256 रन बनाने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs RCB IPL 2026)

सनराइजर्स हैदराबाद(SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB)

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H