SRH vs RCB IPL 2026 : आईपीएल सीजन 19 के 67वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब बेंगलुरु पहले गेंदबाजी करेगी।

इस सीजन का पहला मुकाबला भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, लेकिन यह मुकाबला टॉप-2 में जगह बनाने के लिहाज से बेहद अहम है। इस मैच के नतीजे से यह तय होगा कि क्वालीफायर-1 में कौन सी टीमें आमने-सामने होंगी।

क्वालीफायर-1 उन टीमों के बीच खेला जाता है जो अंक तालिका में टॉप-2 पर रहती हैं। इसका फायदा यह होता है कि फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को दो मौके मिलते हैं। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलती है। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर खेलती हैं, जिसमें हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है।

अभी RCB के पास 18 अंक है। अगर RCB यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे और वह टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं SRH के 16 अंक ही रह जाएंगे। यदि SRH जीतती है तो तीनों टीमों (RCB, GT और SRH) के 18-18 अंक हो जाएंगे, और टॉप-2 का फैसला नेट रन रेट से होगा। हालांकि नेट रन रेट के मामले में SRH फिलहाल पीछे है, इसलिए उसे टॉप-2 में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs RCB)

हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल में 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 14 और RCB ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। आज भी यहां रनों की भारी बरसात होने की पूरी उम्मीद है। इस मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और मैच अपने नाम किया था। पिच पर भरपूर उछाल और गति होने के कारण गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिससे पावरप्ले में तेजी से रन बनाना आसान हो जाता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs RCB IPL 2026)

सनराइजर्स हैदराबाद(SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB)

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रासिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर शाम 7:30 बजे से Star Sports के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H