Atar Singh Bhadana Murder Case: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भरतपुर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम भागमल, सोनीराम, शेर सिंह और कुंवर सिंह हैं।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त किया है। मामले में पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने भौड़ा गांव स्थित खनन पट्टे पर फायरिंग, मारपीट, आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
अतर सिंह भड़ाना मामले में पुलिस की कार्रवाई
भरतपुर एसपी राजेश मीणा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सीओ नीरज भारद्वाज के मुताबिक, पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत में करीब 80 लोगों के पहुंचने का आरोप
कमलेश भड़ाना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे भौड़ा गांव स्थित खनन पट्टे पर लगभग 80 लोग पहुंचे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वहां पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद अतर सिंह भड़ाना को घेरकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया गया। उन्हें बचाने के लिए आगे आए कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
कार्यालय में आगजनी और क्रेशर मशीनों में तोड़फोड़ का आरोप
शिकायत में खनन पट्टे पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने के अलावा कार्यालय और कमरों में आग लगाने तथा क्रेशर मशीनों में तोड़फोड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
कमलेश भड़ाना ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने अपने पति को हमलावरों से बचाने का प्रयास किया था। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इन सभी आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।
करीब 32 लोगों को नामजद करने की जानकारी
मामले में शिकायत के आधार पर करीब 32 लोगों को नामजद किए जाने की जानकारी सामने आई थी। पहले करीब 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात भी सामने आई थी। अब चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

