श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुक्तसर में बदमाशों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां अबोहर रोड बाईपास पर बाइक में छह से सात लुटेरों ने कार में जा रहे पिता और उनके बेटे को लूटने की कोशिश की। इस घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है, वही दहशत भी बढ़ गई है।
जानकारी मिली है कि लुटेरों ने पहले पिता और बेटे को धमकाया और जब दोनो बचने के लिए भागने लगे तो लुटेरों ने कार के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। कार रुकने के बाद बदमाशों ने युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया।

जब आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तो लुटेरे भागने लगे लेकिन उनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। इसके पहले भी शहर में कई ऐसे केस देखने मिले हैं, जहां पर लोग लूट का शिकार हुए है।
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग
- CJP के तिरंगा मार्च में सिर्फ 11 लोगों को अनुमति, दिल्ली पुलिस की अपील- प्रदर्शन में न आएं
- ’23 को सारा गैस निकल जाएगा’, नीरज कुमार के ‘पुदीना’ वाले बयान पर अनंत सिंह का तगड़ा पलटवार
- जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आगः वार्डों में फैला धुआं, मासूम बच्चों को लेकर जान बचाकर भागे मरीज

