Sriganganagar Crime News: श्रीगंगानगर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा पर बुधवार देर रात हुए जानलेवा हमले में उसकी मौत हो गई। बीकानेर में इलाज के दौरान कुलजीत ने दम तोड़ दिया। हमलावरों ने कुलजीत पर तलवार, रॉड और लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। हमला इतना बर्बर था कि हमलावरों ने घायल कुलजीत के मुंह में पिस्तौल ठूंस दी और मारपीट के बाद उस पर पेशाब भी किया।

गैंगवार की आशंका
हमले के पीछे गैंगवार का शक जताया जा रहा है। कुलजीत राणा पर हमला करने वाले हमलावरों के विरोधी गैंग से जुड़े होने की संभावना है। घटना श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना इलाके के ट्रक यूनियन पुलिया के पास की है।
SP की निगरानी में कार्रवाई
श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हमलावरों को चिह्नित कर लिया गया है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
बर्बरता का वीडियो वायरल
इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब आधा दर्जन हमलावर कुलजीत को घेरकर तलवार और रॉड से मारते हुए दिख रहे हैं। मारपीट के बाद एक हमलावर घायल कुलजीत के मुंह पर पेशाब करते हुए भी नजर आ रहा है।
कुलजीत पर थे 10 से अधिक केस
हिस्ट्रीशीटर कुलजीत राणा पर श्रीगंगानगर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और जानलेवा हमलों सहित 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
भाई ने नामजद किया 9 आरोपियों को
कुलजीत राणा के भाई गुरुराज वर्धन सिंह ने गुरजीत सिंह, नवजोत सिंह, बबू बाठ, जंटा निहंग, जश्नप्रीत सिंह, हमजोत सिंह, जश्न बराड़, और आकाश सहित अन्य पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
