सत्या राजपूत, रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) (SSC MTS) स्टाफ परीक्षा-2025 निर्धारित तिथियों में आयोजित की जा रही है।

परीक्षा 4 से 6 फरवरी, 9 से 12 फरवरी और 16 से 19 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होगी।

आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित परीक्षा केंद्र “प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्टेट हाईवे-7, विधानसभा रोड, मुरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) – 493225” में परीक्षा का संचालन किया जाएगा।

परीक्षा के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए उपेन्द्र किण्डो, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं और समन्वय का दायित्व संभालेंगे।

परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए उपेन्द्र किण्डो, डिप्टी कलेक्टर, रायपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वे परीक्षा अवधि के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं समन्वय का दायित्व संभालेंगे।