पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर में बुधवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी की सरेआम चाकू गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने भी फिर खुद का गला रेत लिया. हैरान करने वाली बात ये है कि जब आरोपी महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था घटनास्थल के आसपास मौजूद लोग महिला को बचाने की जगह वीडियो बना रहे थे.
दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गीता दास (40) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी पति सुभाष दास (45) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बीच सड़क पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद को गोदकर आत्महत्या की कोशिश भी की.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने महिला पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई. वारदात के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद पर भी हमला कर आत्महत्या की कोशिश की.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों की शादी 2020 में हुई थी और उनका एक बच्चा है. जांच में पता चला है कि सुभाष ने अपनी पहली शादी की बात गीता से छिपायी थी.
जानकारी के अनुसार, जबसे गीत की पता चला कि सुभाष पहले सी ही शादी शुदा है, और उसने यह बात भी छुपाये रखी. उसके बाद से अक्सर दोनों में लगातार विवाद होने लगा. इतना ही नहीं इस बात को जानने के बाद से गीत का अधिकतर समय अपने मायके में ही बीतने लगा.
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन गीता के परिवार ने इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया था. पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह सुभाष दास ने कथित तौर पर गीता दास पर सार्वजनिक स्थान पर चाकू से हमला कर दिया.
लोगों द्वारा बचाने की भी कोशिश की गयी, पर सब व्यर्थ रहा क्योंकि उसके चाकू के आगे किसी की भी एक ना चली. हमले में गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं और सड़क पर गिर पड़ीं. इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत लिया. घटना की सूचना मिलते ही दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

