FIR filed Against Stand-Up Comedian Pranit More: ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित के खिलाफ यह एक्शन बिरयानी के 370 वसूलूंगा कमेंट के बाद लिया गया है। पूरा मामला गुरुग्राम में हुए लाइव शो से जुड़ा है, जहां एक 22 साल के लड़के हिमांशु जांगड़ा ने बातचीत के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उसी के कारण प्रणित मोरे की हर तरफ छीछालेदर हुई। इस कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ गया। अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज क है।
प्रणित मोरे के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी गुस्सा निकाला। एल्विश यादव, आयशा खान, साक्षी शिवदासानी और कुशा कपिला से लेकर पूनम पांडे ने भी प्रणित मोरे को लपेटा। वहीं, रश्मि देसाई ने प्रणित मोरे के शो को बंद करने की मांग की।

पूरा विवाद प्रणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में प्रणित मोरे से बातचीत के दौरान हिमांशु जांगड़ा ने डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की काफी आलोचना हुई।

हिमांशु जांगड़ा को स्टारविक डिजाइन ने नौकरी से निकाला
विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा- हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा। वहीं वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया।
शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल
वहीं ‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सेजल पवार नाम की डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे।

वीडियो को लेकर सेजल पवार ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। एक इंस्टा पोस्ट में उन्होंने लिखा- हाल ही में मेरा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे दोबारा देखने के बाद मैं पूरी तरह समझती हूं कि मेरी बातों से लोगों को क्यों ठेस पहुंची और वे नाराज क्यों हुए। जिस विषय पर मैंने बात की थी, वह काफी संवेदनशील है। मेरी टिप्पणियां ऐसे तरीके से सामने आईं, जैसा उन्हें नहीं आना चाहिए था। मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि इरादे से ज्यादा मायने इस बात के होते हैं कि लोगों पर उसका क्या असर पड़ा। मैं अपनी कही बात का बचाव करने या कोई बहाना बनाने नहीं आई हूं। मैं अपनी गलती की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। अब पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास होता है कि मेरी बातों का मतलब लोग उस तरह निकाल सकते थे, जैसा मेरा इरादा नहीं था।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

