शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी की मैराथन बैठक हुई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई बैठकों का दौर शाम तक जारी रहा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि बिजली मीटर को लेकर विस्तार से बात हुई है। इसके साथ ही लोगों के साथ कनेक्ट करने को लेकर भी चर्चा हुई है।

उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। अनुशासन ही संगठन को महान बनाता है। सुखदेव भगत ने हिदायत देते हुए कहा कि अनुशासन को कोई नेता क्रॉस करेगा, उस पर कार्रवाई होगी।

बता दें कि कांग्रेस की दो दिनों तक चली मैराथन बैठकों के बाद नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत सोमवार शाम करीब 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह फ्लाइट के जरिए नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H