निशांत राजपूत, सिवनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन में शिरकत की। जहां सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को कोदो कुटकी का बोनस वितरण किया। साथ ही 629 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में शिरकत की और जनकल्याण योजना के हितग्राहि कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। साथ ही 494.161 करोड़ रुपये लागत के 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जनकल्याण योजना के अंतर्गत 16,754 हितग्राहियों के बैंक खातों में 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से डाली गई।
ये भी पढ़ें: विशेष संपादकीय: शत-दिवसीय संकल्प से मध्यप्रदेश में आरम्भ हुआ जल संरक्षण का ऐतिहासिक अध्याय
वहीं कोदो एवं कुटकी उत्पादक 3,941 किसानों के खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 की प्रोत्साहन राशि दी। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पहले कोदो कुटकी खाने वालों को गरीब कहा जाता था, मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार की मेहनत की बदौलत अब इसे देश और दुनिया में पहचान मिली है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

