अमृतसर। अमृतसर में अब जल्दी ही सड़कों पर और अत्याधुनिक बस दौड़ते नजर आएगी। खास बात यह है कि यह बस पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक होंगी। अमृतसर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत अगले साल (2026) से शहर में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। पंजाब बजट 2025 में इसकी घोषणा के बाद अब इस योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इसे लेकर कई कार्य किया जा रहा है।
भूमि का हुआ चयन नगर निगम ने ई-बस सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, बस डिपो, चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस सुविधाओं सहित पूरा विकसित करने पर 3.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार शहर के कई मार्गों पर पारंपरिक डीजल बसों की जगह ई-बसें चलाई जाएंगी। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों को अधिक आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इन सड़कों पर दौड़ेंगी बस जानकारी के अनुसार बस वॉल सिटी की बाहरी रिंग रोड, एयरपोर्ट से स्वर्ण मंदिर, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग इस योजना में शामिल।

गोल्डन गेट से इंडिया गेट और वेरका से एयरपोर्ट तक के रूट पर भी ई-बसें चलाने की तैयारी है। होंगे सुरक्षा कैमरे
बसों में कई आधुनिक सिस्टम होंगे। इसमें GPS ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, सुरक्षा कैमरे और अन्य स्मार्ट फीचर लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों के अनुसार, योजना का पहला चरण अगले साल की शुरुआत तक पूरा हो जाएगा और लगभग 40 इलेक्ट्रिक बसें शहर में दौड़ने लगेगी।
- स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, सीएम बोले – यह उपलब्धि स्वच्छ, सुंदर और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
- ‘पहले रामभक्तों से माफी मांगों…’ अखिलेश के अयोध्या दौरे पर CM योगी की शर्त से मची सियासी खलबली, जानें मामला
- नूंह से 3500 रुपये में खरीदा अवैध कट्टा, गुरुग्राम पुलिस ने हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
- 41 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आई दिव्या अहिरवार, मां से लिपटकर फफक पड़ीं; हाईकोर्ट से मिली जमानत
- CG News : गार्डन में लगी भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पुतले जलकर खाक, देखें VIDEO…

