जालंधर। डाक विभाग में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती का सब कुछ छीन गया। एक लड़की की इज्जत उसके लिए सब कुछ होती है लेकिन एक दरिंदे ने उसे भी छीन लिया है। युवती की स्थिति बेहद खराब है। उसके के साथ दुष्कर्म होने के बाद वह अभी इतनी घबराई हुई है कि किसी को भी देखकर डर जाती है। यह डर अब उसके जीवन से तो नहीं निकलने वाला लेकिन उसके आरोपी को सजा मिलने के बाद शायद उसको कुछ संतुष्टि सके। तकलीफ की बात यह है कि अभी तक इस पूरे मामले में युवती का कोई भी बयान दर्ज नहीं किया गया है। उसकी हालत को देखते हुए अभी पुलिस उसे कुछ समय दे रही है।
आपको बता दें की युवती का पहले अपहरण हुआ और फिर बलात्कार। इस पूरे मामले में छह दिन बाद भी पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पाई। लेकिन पुलिस ने उसकी मां के बयानों पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है और मामले की जांच महिला थाना प्रभारी अनु पलियाल करेंगी।

डॉक्टर की निगरानी में है युवती
युवती को अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वह शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से अब तक स्थिर नहीं हो पाई है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ समय लगेगा। जैसे ही युवती से कोई भी मिलता है वह घबरा जाती है। अपहरण और बलात्कार होने के बाद उसकी स्थिति हुई है यही कारण है कि पुलिस ने अभी तक बयान नहीं लिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर 2 दिन की रिमांड में रखा गया है। पुलिस उसे लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन अब तक उसने कुछ भी नहीं कहा है।
- शाजापुर में दो बच्चों की मौत: घर से खेलने के लिए निकले थे, देर शाम तक वापस नहीं लौटे
- शादी का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड, मौका पाकर खंडहर ले गया बॉयफ्रेंड, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या
- Chaitra Navratri 2026 : व्रत के लिए आपको भी बनाना है समा का पुलाव, इस रेसिपी से बनेगा खिला-खिला पुलाव
- अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले के बाद PSL पर मंडरा रहा खतरा, ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों के लिए जारी की वार्निंग, कहा इन शहरों से रहें दूर
- Chaitra Navratri and Nav samvatsar : सुर्योदय के साथ शुरू होगा नव संवत्सर 2083, नवरात्र का पहला दिन, UP के मंदिरों में तैयारियां पूरी, 9 दिनों तक होगी विशेष आराधना

