Business Desk – Share Market Crash : शेयर बाजार में आज यानी 19 जून को गिरावट है. सेंसेक्स करीब 750 अंक की तेजी के साथ 76,650 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी है, ये 23,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. IT शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 6% तक की गिरावट है. इंफोसिस के शेयर में 8%, TCS 6%, टेक महिंद्रा 6% और HCL टेक 5% तक गिरा है.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 191 अंक यानी 2.36% की बढ़त के साथ 9,283 पर कारोबार कर रहा था. जापान का निक्केई 261 अंक (0.37%) चढ़कर 71,315 पर पहुंच गया. वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 387 अंक यानी 1.59% की गिरावट के साथ 23,925 पर कारोबार कर रहा था.

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए. डाउ जोंस 72 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 51,565 पर बंद हुआ. नैस्डैक 496 अंक (1.91%) चढ़कर 26,518 पर और S&P 500 इंडेक्स 80 अंक (1.08%) की मजबूती के साथ 7,501 पर बंद हुआ.

FII ने बेचे 1,025 करोड़ के शेयर

घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,025 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की. इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,516 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की.

30 दिन में FII की 77,969 करोड़ की बिकवाली

पिछले 8 कारोबारी दिनों में FII की कुल शुद्ध बिकवाली 1,473 करोड़ रुपए रही, जबकि DII ने 8,267 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की. वहीं, बीते 30 दिनों में FII/FPI ने 77,969 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जबकि DII ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की है.

कल भारतीय शेयर बाजार में रही थी तेजी

शेयर बाजार में 18 जून को बढ़त रही. सेंसेक्स 254 अंक की तेजी के साथ 77,410 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 82 अंकों की तेजी रही, ये 24,168 पर बंद हंआ था.